भारतीय विज्ञापन जगत के जनक पीयूष पांडे का निधन हो गया। उन्हें किस वर्ष पद्म श्री से सम्मानित किया गया? – 2016
2. मिलानो कॉर्टिना 2026 विंटर ओलंपिक्स के लिए किस भारतीय को टॉर्चबियरर नियुक्त किया गया है? – अभिनव बिंद्रा
3. साइबर सिक्योरिटी को बढ़ावा देने के लिए किस महीने को राष्ट्रीय साइबर सिक्योरिटी जागरूकता माह के रूप में मनाया जाता है? – अक्टूबर
4. 24 अक्टूबर 2025 को भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) का कौन सा स्थापना दिवस मनाया गया? – 64 वां
5. केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा हाल ही में किस राज्य में शौर्य वन का उद्घाटन किया गया है? – राजस्थान
6. बहरीन में आयोजित एशियाई युवा खेल 2025 में किस देश ने कबड्डी में दोहरा ख़िताब जीता है? – भारत
7. आंद्रेज पोक्जोबुट के साथ अन्य किसे सखारोव पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया है? – मजिया अमाग्लोबेली
8. अंडर 23 कुश्ती विश्व चैंपियनशिप में भारतीय पहलवान विश्वजीत मोरे ने कौन सा पदक जीता है? – कांस्य पदक
9. किस भारतीय को विज्ञान और शांति क्षेत्र में ब्रिक्स अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया है? – शब्बीर हसन
10. बाथौ धर्म किस जनजाति से संबंधित है जिसे जनगणना के लिए अलग कोड दिया गया है? – बोडो
11. भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा विकसित पहली स्वदेशी एंटीबायोटिक का क्या नाम है? – नैफिथ्रोमाइसिन
12. भारत के पहले स्वदेशी एंटी-सबमरीन पोत का क्या नाम है जिसे हाल ही में कोचीन शिपयार्ड द्वारा नौसेना को सौंपा गया है? – माहे
13. जम्मू कश्मीर विलय दिवस हर साल कब मनाया जाता है? – 26 अक्टूबर